संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला महिला का शव
Maharajganj News - बृजमनगंज के ग्राम नयनसर में शनिवार रात एक महिला साबिया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिवार ने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव...

बृजमनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नयनसर के रमजानपुर टोला में शनिवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटकता उसका शव मिला। परिवार के लोगों ने शनिवार की रात 11.55 बजे डायल 112 पर सूचना दी कि ग्राम नैनसर टोला रमजानपुर में साबिया खातून पत्नी मनौव्वर (30) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता अनवर अली की तहरीर पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी और ससुराल में विवाद था। उसके तीन बच्चे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।