Police Arrest Two Accused in Rape Case of Minor in Rahimabad दुष्कर्म के आरोपी दो अभियुक्त गिरफ्तार, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPolice Arrest Two Accused in Rape Case of Minor in Rahimabad

दुष्कर्म के आरोपी दो अभियुक्त गिरफ्तार

Lucknow News - रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 14 मार्च को महिला ने शिकायत की थी कि उसकी 14 साल की बेटी को पड़ोसियों ने जबरन...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 20 March 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म के आरोपी दो अभियुक्त गिरफ्तार

रहीमाबाद थाना क्षेत्र में किशोरी संग दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक 14 मार्च को थाना क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि उसकी चौदह साल की बेटी को पड़ोस के ही अभिषेक उर्फ पिंकू व सुमित जबरन पकड़ कर भूसे की एक कोठरी में ले गए। जहां सुमित की मदद से अभिषेक ने दुष्कर्म किया। घटना अंजाम देने के बाद उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों आरोपी भाग निकले। मामले को लेकर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को बुधवार को क्षेत्र के जौरिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।