Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWeather Update Lucknow Experiences Drop in Temperature with Cloudy Skies and Rain
बूंदाबांदी और पुरवा हवा से 5.2 डिग्री गिरा पारा
Lucknow News - लखनऊ में मौसम में बदलाव आया है। तेज पुरवा हवा के साथ आसमान में बादल छा गए हैं। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है, जिससे तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री नीचे 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 2 May 2025 11:13 PM

लखनऊ। मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही तेज पुरवा हवा चलने लगी। साथ ही आसमान बादलों से घिर गया। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। इससे दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री नीचे आ गया। यह 34.2 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।