घर में सो रही किशोरी रात में गायब,परिजनों का बुरा हाल
Maharajganj News - नौतनवा कस्बे में एक 12 वर्षीय किशोरी रविवार रात करीब 11 बजे अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। उसकी मां ने बताया कि सभी लोग रात का खाना...

नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे के एक मोहल्ले से रविवार की रात करीब 11 बजे एक 12 वर्षीय किशोरी अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब परिजन उसे नहीं पाए तो मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। बावजूद किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
किशोरी की मां ने बताया कि घर के और बच्चों के साथ रात का खाना खाकर सभी लोग सो रहे थे। रात करीब 12 बजे जब आंख खुली तो वह अपने बिस्तर पर मौजूद नहीं थी। इसके बाद उसने खोजबीन शुरू की गई। आस पड़ोस के लोग चीख पुकार सुनकर उसके घर पहुंच गए। मोहल्ले में खोजबीन के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। किशोरी का पिता दूसरे देश में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। पीड़ित महिला ही अपने बच्चों की देखभाल करती है।
महिला के तीन बच्चे और हैं। बड़ी बेटी 14 वर्ष की है दूसरे नंबर की बेटी 12 वर्ष की है, जो रात से गायब है। जबकि दो बच्चे काफी छोटे हैं। बेटी की गायब होने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में है। अज्ञात के के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी की कोशिश शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।