Dispute Erupts Over Locked House in Brijmanganj Police Intervenes मकान का ताला तोड़ने पर पुलिस ने पांच को किया पाबंद, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsDispute Erupts Over Locked House in Brijmanganj Police Intervenes

मकान का ताला तोड़ने पर पुलिस ने पांच को किया पाबंद

Maharajganj News - बृजमनगंज कस्बे के गल्ला मंडी में एक बंद मकान का ताला तोड़ने को लेकर विवाद हुआ। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों को कागजात लाने के लिए कहा गया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 22 April 2025 03:14 PM
share Share
Follow Us on
मकान का ताला तोड़ने पर पुलिस ने पांच को किया पाबंद

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज कस्बे के गल्ला मंडी में स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़ने को लेकर रविवार की शाम विवाद हो गया। इसमें पीड़ित पक्ष थाने पर पहुंच कर कार्रवाई की मांग करने लगा। पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। सोमवार को इसी मामले को लेकर ताला तोड़ने वाले दूसरे पक्ष के लोग भी कुछ युवाओं के साथ थाना परिसर पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने पांच को पाबंद किया है।

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को जरूरी कागजात के साथ आने के लिए कहा। बावजूद इसके पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को पाबंद कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि गल्ला मंडी में अम्बरीष जायसवाल व उनके बड़े पिता का पुश्तैनी मकान है। बड़े पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई। उनके कोई वारिश नहीं है। इस पर न्यायालय महराजगंज द्वारा अम्बरीष जायसवाल व उनके भाइयों के पक्ष में फैसला दिया गया है। इस मकान के ताले को रविवार की रात दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने पुलिस के मना करने के बावजूद तोड़ दिया। इससे अशांति की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस द्वारा शांति व कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए राजन जायसवाल, अम्बरीष, शशिभूषण, गौरव राव सहित दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को पाबंद किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।