Empowering Women Students for Future Challenges Farewell Ceremony at Sonpati Devi Women s PG College एमए अंतिम वर्ष की छात्राओं केा दी गई विदाई, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsEmpowering Women Students for Future Challenges Farewell Ceremony at Sonpati Devi Women s PG College

एमए अंतिम वर्ष की छात्राओं केा दी गई विदाई

Maharajganj News - महराजगंज में सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. शांतिशरण मिश्र ने छात्राओं को चुनौतियों का सामना करने और असफलताओं को सफलता में...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 27 April 2025 09:00 AM
share Share
Follow Us on
एमए अंतिम वर्ष की छात्राओं केा दी गई विदाई

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रतियोगिताओं में पूरी क्षमता और ताकत के साथ सभी प्रकार के चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए छात्राओं को तैयार रहना होगा। पूरा देश नेशन फर्स्ट और वूमेन फर्स्ट के साथ आगे बढ़ रहा है, इसलिए देश के बड़े-बड़े पदों पर महिलाएं विराजमान हो रही हैं। सभी को सार्थक प्रयास करना होगा। ये बातें सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष राजनीति विज्ञान की छात्राओं के विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम के सचिव डॉक्टर शांतिशरण मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि असफलता को सफलता में बदलने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ श्रम करना होगा। उद्देश्य तक पहुंचने के लिए धैर्य के साथ प्रयास करना होगा। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमेशा सकारात्मक सोचें और पूरे ऊर्जा के साथ लक्ष्य की प्राप्ति तक परिश्रम करें। विशिष्ट अतिथि डॉ. तेज बहादुर वर्मा, हरिओम पांडे, दुर्गा शंकर, प्रिया दुबे, राजकिशोर वर्मा, विनय कुमार पटेल, शुभम प्रजापति, सुष्मिता पटेल, सुमित्रा पांडे व गायत्री पटेल आदि ने संबोधित किया। संचालन छात्रा प्रिया पटेल ने किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रागिनी मद्धेशिया, ज्योति गौड़, पूनम, समीना, चंदा, वृंदा, नीलम, सनी, स्वाति गुप्ता, जैनब जरीना आदि सक्रिय भूमिका में रहीं। अंत में पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।