English Awareness Week Celebrated at Sacred Heart School with Student Participation अंग्रेजी जागरूकता सप्ताह के तहत बच्चों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsEnglish Awareness Week Celebrated at Sacred Heart School with Student Participation

अंग्रेजी जागरूकता सप्ताह के तहत बच्चों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Maharajganj News - महराजगंज के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल में अंग्रेजी जागरूकता सप्ताह मनाया गया। एलकेजी से 12वीं कक्षा के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने अंग्रेजी पोस्टर, कविता और लेख के माध्यम...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 13 April 2025 09:42 AM
share Share
Follow Us on
अंग्रेजी जागरूकता सप्ताह के तहत बच्चों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल निचलौल में बच्चों ने अंग्रेजी जागरूकता सप्ताह मनाया। इसके तहत कक्षा एलकेजी से लेकर 12वी कक्षा तक के छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चो ने अंग्रेजी पोस्टर पर अपने अनुसार स्लोगन, अंग्रेजी कविता, लेख आदि लिखकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अंग्रेजी के महत्व को बताते हुए कहा की अंग्रेजी भाषा जीवन शैली का हिस्सा बन चुकी है। बोल चाल की भाषा, सोशल मिडिया, पत्र लेखन अथवा प्रार्थना पत्र सभी में दिनों दिन अंग्रेजी का महत्व बढ़ता ही जा रहा है। इस दौरान सभी कक्षाओं के बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी दिया गया। प्रतियोगिता में आशीष यादव, अयांश मद्धेशिया ,श्रद्धा, मधु, पार्थवी सिंह, नीमा, मनु, शमसुजमा, आकाश, अंशिका, सृष्टि, ख़ुशी गुप्ता आदि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य ए ब्रिटो और शिक्षक प्रदीप पाण्डेय ने किया। इसके लिए बच्चों को अंग्रेजी शिक्षक शैलेश पांडेय ने तैयार किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।