Teen Girl Missing After Leaving Home for Bank KYC in Maharajganj बैंक के काम से घर से निकली किशोरी गायब, केस, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTeen Girl Missing After Leaving Home for Bank KYC in Maharajganj

बैंक के काम से घर से निकली किशोरी गायब, केस

Maharajganj News - महराजगंज में एक किशोरी घर से बैंक के काम के लिए निकली और गायब हो गई। उसके मामा ने पुलिस को बताया कि वह केवाईसी कराने गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं आई। रिश्तेदारों से पता करने पर कुछ नहीं मिला। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 13 April 2025 09:40 AM
share Share
Follow Us on
बैंक के काम से घर से निकली किशोरी गायब, केस

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल कस्बा निवासिनी एक किशोरी बैंक के काम से घर से निकली और गायब हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किशोरी को अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के मामा ने बताया है कि उसकी भांजी निचलौल के एक बैंक शाखा में केवाईसी कराने के लिए घर से बताकर निकली थी। वह शाम तक घर नहीं लौटी। रिश्तेदारों के यहां उसके बारे में पता करने पर कुछ भी पता नहीं चल पाया है। उसके मामा ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है और अज्ञात व्यक्ति द्वारा अगवा करने की संभावना जताई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी एसओ शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि किशोरी के गायब होने की सूचना मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।