नवनिर्मित संघ भवन का किया लोकार्पण
Maharajganj News - महराजगंज में लोक निर्माण विभाग परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के नए संघ भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लोक निर्माण विभाग परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के नवनिर्मित संघ भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया। भवन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर एनडी दुबेदी ने की। प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने कहा कर्मचारियों की एकता, संगठन की मजबूती व कर्मचारियों के हितों की रक्षा को लेकर संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग के जनपद सचिव इंजीनियर केके दुबे ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर एचएन मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण यादव, इंजीनियर योगेश तिवारी, डीएन सिंह आदि पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।