नम आंखों से दी गई पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि
Maharajganj News - इसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का ईस्टर पर्व के अगले दिन निधन हो गया। सिसवा स्थित सेंट जोसेफ्स स्कूल में शोक सभा आयोजित की गई। पोप की लंबी बीमारी के बाद 88 वर्ष की आयु में निधन हुआ। ईस्टर...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का ईस्टर पर्व के अगले दिन हुए निधन की खबर पर इसाई समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार की सुबह सिसवा स्थित सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सेंट जोसेफ्स स्कूल के प्रबंधक ओए जोसेफ ने कहा कि रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी लीडर पोप फ्रांसिस की लंबी बीमारी के बाद सोमवार की सुबह यानी ईस्टर मंडे को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह इस वर्ष दोहरे निमोनिया से पीड़ित होने के बाद 38 दिनों तक भर्ती रहे और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद वो ठीक होकर घर वापस लौट आये थे। लेकिन ईस्टर पर्व के अगले ही दिन यानी ईस्टर मंडे को उनका निधन हो गया। ईस्टर पर्व के दिन उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया था। उस दौरान उन्होंने विचारों की आजादी पर बात की थी। पोप फ्रांसिस ने इसके बाद लोगों को बधाई भी दी थी। इसके बाद विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण कर पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विद्यालय की संरक्षक विंसी जोसेफ, प्रधानाचार्य बैजू चेरियन, उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह, धनंजय मिश्रा, प्रेम सागर चौबे, मुन्ना पांडेय, वीरेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, भुनेश्वर मिश्र, अनिल पांडेय सहित अन्य अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।