Wisden Cricket Almanack Names Smriti Mandhana and Jasprit Bumrah as Best Cricketers of 2024 खेल : विज्डन क्रिकेटर्स अल्मनाक ने मंधाना, बुमराह को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsWisden Cricket Almanack Names Smriti Mandhana and Jasprit Bumrah as Best Cricketers of 2024

खेल : विज्डन क्रिकेटर्स अल्मनाक ने मंधाना, बुमराह को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना

विज्डन क्रिकेटर्स अल्मनाक ने मंधाना, बुमराह को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना नई दिल्ली, एजेंसी। विश्व

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 22 April 2025 04:05 PM
share Share
Follow Us on
खेल : विज्डन क्रिकेटर्स अल्मनाक ने मंधाना, बुमराह को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना

विज्डन क्रिकेटर्स अल्मनाक ने मंधाना, बुमराह को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना नई दिल्ली, एजेंसी। विश्व क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। विज्डन क्रिकेटर्स अल्मनाक ने भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और जसप्रीत बुमराह को वर्ष 2024 के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। मंधाना यह उपलब्धि दो बार पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

जसप्रीत बुमराह को 2024 मे औसत 14.92 रहा और स्ट्राइक रेट 30 से रिकॉर्ड तोड़ 71 टेस्ट विकेट लिए और टी-20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने अकेले 13.06 की औसत से 32 विकेट झटके।

मंधाना पहली भारतीय महिला : दूसरी ओर, महिला वर्ग में स्मृति मंधाना ने पिछले वर्ष तीनों प्रारूपों टी-20, एकदिवसीय और टेस्ट मैच में 1,659 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

बीते वर्ष उन्होंने चार एकदिवसीय शतक और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट शतक (149 रन) बनाया था। वह एकदिवसीय में 747 रन के साथ-साथ टी-20 में 763 रन बनाकर शीर्ष पर रहीं। इसके अलावा मंधाना ने पिछले वर्ष रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अपने पहले महिला प्रीमियर लीग का खिताब दिलाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।