साहू समाज ने एकजुटता और संगठन की मजबूती पर दिया जोर
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष रामसेवक
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू की अध्यक्षता में नगरपालिका परिषद के टाउन हॉल जगरनाथपुर में हुई। इस दौरान समाज की एकजुटता व संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सर्वसम्मत से गोविंद गुप्ता को जनपदीय कमेटी में जिला महामंत्री और गोरख गुप्ता को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला इकाई के गठन के लिए जिला कोर कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी जिले में संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने का कार्य करेगी। जिलाध्यक्ष ने साहू समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सामाजिक समरसता को बनाए रखने की अपील की।
इसके बाद लाल साहू, जगन्नाथ लाल साहू, महेन्द्र प्रसाद साहू, चंद्रशेखर साहू आदि ने भी समाज के युवाओं को एकजुट होकर संगठन की मजबूती को लेकर प्रेरित किया। इस अवसर पर राजू कुमार गुप्ता, विद्याभूषण गुप्ता, महाजन गुप्ता, हरिशंकर साहू, जवाहर लाल साहू, भगवान लाल, अशोक कुमार गुप्ता, राम रसिया, सीताराम साहू, गुलाब बृजमोहन, चंद्रशेखर साहू, संजय, बृजमोहन, ब्रह्मानंद साहू, विनोद कुमार साहू, मनोज, सुजीत कन्हैया साहू सहित साहू समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।