Tribute to Dr Ghanshyam Pandey on 4th Death Anniversary A Multifaceted Personality in Literature and Society शिद्दत ये याद किए गए साहित्यकार स्व. डॉ. घनश्याम, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTribute to Dr Ghanshyam Pandey on 4th Death Anniversary A Multifaceted Personality in Literature and Society

शिद्दत ये याद किए गए साहित्यकार स्व. डॉ. घनश्याम

Maharajganj News - महराजगंज में जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. घनश्याम पांडेय की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रो. अमरनाथ शर्मा ने उनके साहित्य, समाज और राजनीति में...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 7 April 2025 10:14 AM
share Share
Follow Us on
शिद्दत ये याद किए गए साहित्यकार स्व. डॉ. घनश्याम

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य, सिटीजन फोरम के संस्थापक अध्यक्ष एवं साहित्यकार डॉ. घनश्याम पांडेय की चौथी पुण्यतिथि पर मातारानी रुमाली देवी महिला पीजी कॉलेज नदुआ बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कोलकाता विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अमरनाथ शर्मा ने कहा कि स्व. डॉ. पांडेय बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनके व्यक्तित्व में साहित्य, समाज और राजनीति तीनों बसता था। उनकी लेखनी में प्रसिद्ध गजलकार दुष्यंत कुमार की झलक दिखती है। उन्होंने अपने जीवन में कभी समझौता नहीं किया। वह सदैव साहित्य और समाज के लिए जिए। इसीलिए समाज में आज भी डॉक्टर पांडेय जिंदा हैं।

विशिष्ट अतिथि सिटीजन फोरम के अध्यक्ष डॉ. आरके मिश्र ने कहा कि डॉ. घनश्याम पांडेय एक शिक्षक ही नहीं बल्कि समाज और देश के कुशल प्रहरी व नायक थे। साहित्य के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान है। समाजसेवी विमल पांडेय एवं डॉ. शांतिशरण मिश्र ने कहा कि स्व. घनश्याम पांडेय अपने जीवन काल में साहित्य के साथ सामाजिक सेवाओं को प्राथमिकता दी। महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर पांडेय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रबंधक आदित्य श्यामदेव ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन प्रदीप प्रसाद ने किया। इस मौके पर मुख्य नियंता धर्मेंद्र यादव, दुर्विजय पटेल, डॉ. अमित पटेल, डॉ. पूनम वर्मा, बृजेश मिश्रा, साधना पांडेय, राजकुमार वर्मा, देशदीपक, देवेंद्र गुप्ता, अश्वनी कुमार, पूजा जायसवाल, सूर्यकांति विश्वकर्मा, निरमा चौरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।