BJP Celebrates Success of Operation Sindoor with Tiranga Yatra Across Districts सेना के पराक्रम से हर कोई गौरवान्वित, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsBJP Celebrates Success of Operation Sindoor with Tiranga Yatra Across Districts

सेना के पराक्रम से हर कोई गौरवान्वित

Mainpuri News - मैनपुरी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल रही है। बुधवार को भाजपा के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीWed, 21 May 2025 05:59 PM
share Share
Follow Us on
सेना के पराक्रम से हर कोई गौरवान्वित

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल रही है। बुधवार को भाजपा के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने करहल विधानसभा के औंछा में निकली तिरंगा यात्रा में भाग लिया। भोगांव नगर में विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने मैनपुरी नगर में भाग लिया। तिरंगा यात्रा में भाग लेने पहुंची भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता की हर ओर तारीफ हो रही है। भारतीय सेना के पराक्रम से हर कोई अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारतीय सेना ने सटीक हमले कर आतंकियों के पनाहगाह तबाह किए।

भोगांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह यात्रा हमारी सेना के शौर्य को सम्मानित करने का अवसर है। सेना का पराक्रम यह दर्शाता है की भारत का हर नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट है। अजीतगंज में ब्लाक प्रमुख मनेश चौहान ने भाग लिया। जिला मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि 22 मई को 11 बजे पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित होगी। जिसमें क्षेत्रीय मंत्री विजय शिवहरे भाग लेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।