ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा
Mau News - मधुबन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा बनियाबान तिराहे से शुरू होकर शहीद स्मारक पर सभा में तब्दील हो गई। कार्यकर्ताओं ने...
मधुबन। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश के वीर जवानों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को नगर पंचायत के बनियाबान तिराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में भारत माता की जय के नारे लगाया। तिरंगा यात्रा बनियाबान तिराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार शहीद स्मारक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान भारी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय और वन्दे मातरम् जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहीदों को नमन किया।
तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पूर्व चेयरमैन शंकर मद्धेशिया के यहां जलपान का प्रबंध किया गया था। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री उत्पल राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा नेता और पूर्व विधान सभा प्रत्याशी भरत भैया, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फतहपुर मडांव प्रवीण कुवंर सिंह शुभम, अमित कुमार गुप्त, अशोक राजभर आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।