गढ़ेरी और बुर्रा में ग्रामीणों को बताई सरकार की उपलब्धियां
Mainpuri News - मैनपुरी में 'गांव चलो अभियान' के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। भाजपाइयों ने आवास, खाद्यान्न, जलजीवन, मनरेगा और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की...

मैनपुरी। गांव चलो अभियान के तहत विधानसभा सदर के ग्राम गढ़ेरी, बुर्रा में रविवार को भाजपाइयों ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धिया बताईं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष उमेश चौहान, शक्ति केंद्र संयोजक कौशलेंद्र सिंह चौहान ने गांवों में लोगों से मुलाकात की। सरकार की उपलब्धियों से जुड़े पंपलेट वितरित किए गए। लोगों को आवास, खाद्यान्न, जलजीवन, मनरेगा, किसान सम्मान निधि आदि जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की उपलब्धियां बताईं। इस मौके पर मंडल महामंत्री मोरपाल यादव, बूथ अध्यक्ष मनोज दुबे, अनीश यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।