BJP Youth Rally Celebrates 8 Years of Yogi Adityanath s Leadership 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsBJP Youth Rally Celebrates 8 Years of Yogi Adityanath s Leadership

8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

Mainpuri News - करहल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 10 April 2025 07:14 PM
share Share
Follow Us on
8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव ने हरी झंडी दिखा कर किया। बाइक रैली में हर युवाओं का जोश दिखाई दे रहा था। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। अनुजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। रैली ग्राम कंचनपुर से शुरू हुई। जो गढ़िया चौराहा, जैन इंटर कॉलेज, तहसील गेट, सुभाष गेट, नत्थू चौराहा होते हुए उत्तम मैरिज होम पर संपन्न हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।