जैन समाज ने मनाया मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक
Mainpuri News - घिरोर। जैन मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में मंगलवार को जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर मुनिसुब्रतनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

जैन मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में मंगलवार को जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर मुनिसुब्रतनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह भगवान का विधि विधान से पूजन व अभिषेक किया गया। जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। जैन समाज ने मुनिसुव्रतनाथ भगवान को जयकारों के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया। जैन समाज के अध्यक्ष व चेयरमैन यतींद्र जैन ने कहा कि पुराणों के मुताबिक मुनिसुव्रतनाथ भगवान का जन्म राजगृह में हुआ था। उनके पिता का नाम सुमित्र और माता का नाम पदमावती था। देर शाम जैन मंदिर में मुनि सुब्रतनाथ भगवान की मंगलमय आरती की गई। देर शाम जैन मंदिर में भजन संध्या व जैन बाल बोध पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।