Farmers Irrigation Disrupted as Mischief Makers Block Water Supply in Rajwah अराजकतत्वों ने रात में की माइनर में खंदी, खेत जलमग्न, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsFarmers Irrigation Disrupted as Mischief Makers Block Water Supply in Rajwah

अराजकतत्वों ने रात में की माइनर में खंदी, खेत जलमग्न

Mainpuri News - एलाऊ। नगरिया रजवाह में किसानों की मांग पर फसलों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 3 May 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
अराजकतत्वों ने रात में की माइनर में खंदी, खेत जलमग्न

नगरिया रजवाह में किसानों की मांग पर फसलों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। रजवाह में पानी अभी टेल तक नहीं पहुंच सका है। पानी धीरे-धीरे जहां तक पहुंच जाता है वहां के किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। शुक्रवार को रजवाह का पानी ग्राम पहाड़पुर तक पहुंच सका। पानी पहुंचने से किसान अपनी फसलों की सिंचाई करने लगे। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने माईनर में खंदी लगा दी जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार रात क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर पुलिया के समीप कुछ लोगों द्वारा माइनर में खंदी कर दी गई।

खंदी होने से खाली पड़ी जमीन जलमग्न हो गई। किसानों द्वारा नहर विभाग के जेई को सूचना दी गई। खंदी की सूचना पर जेई ने निरीक्षण कर मजूदरों द्वारा खंदी बंधवाने का काम शुरू किया। आसपास की जमीन जलमग्न होने से मिट्टी नहीं मिल सकी जिससे खंदी को बंद किया जा सके। उसके बाद हाइड्रा व ट्रैक्टरों की मदद से मिट्टी मंगाई गई। ग्रामीणों व नहर विभाग कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद खंदी बंद हो सकी। अधिकारियों ने कहा कि खंदी करने वाले अराजक तत्वों की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।