Suresh Taneja President of Deobhumi Business Union Passes Away at 50 देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष तनेजा का निधन, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsSuresh Taneja President of Deobhumi Business Union Passes Away at 50

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष तनेजा का निधन

सितारगंज के उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तनेजा का शनिवार को निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे और गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन पर कई सामाजिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 3 May 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष तनेजा का निधन

सितारगंज। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश तनेजा नीटू का शनिवार को निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे। कुछ समय से गम्भीर रोग से ग्रसित थे। इन दिनों हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की सूचना मिलने ही सितारगंज के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार शाम मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुरेश तनेजा विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा भाजपा से जुड़े थे। वह सब्जी आढ़त का काम करते थे। सुरेश तनेजा के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। उनके निधन पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा, पंजाबी महासभा, अग्रवाल महासभा, देवभूमि व्यापार मंडल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, भारत विकास परिषद, राइस मिल एसोसिएशन, किराना एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, फल सब्जी एसोसिएशन की ओर से शोक व्यक्त किया गया।

अंतिम यात्रा में विभिन्न संगठनों के लोगों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।