अधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह फर्रुखाबाद का किया निरीक्षण
Mainpuri News - मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित कमेटी की अध्यक्ष इंद्रा सिंह, विशेष न्यायाधीश डकैती कोर्ट व सदस्य कुलदीप सिंह व एडीजे कमल सिंह द्वारा ब

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित कमेटी की अध्यक्ष इंद्रा सिंह, विशेष न्यायाधीश डकैती कोर्ट व सदस्य कुलदीप सिंह व एडीजे कमल सिंह द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से राजकीय संप्रेक्षण गृह फर्रुखाबाद का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में बच्चों की कुल संख्या 75 पाई गई। जिसमें मैनपुरी जनपद के कुल 14 बच्चे हैं। वहीं बच्चों के शयनकक्ष का भी निरीक्षण किया गया जिसमें साफ-सफाई अच्छी पाई गई। बच्चों के लिए नए कूलर लगवाए गए हैं। निरीक्षण में रसोई घर, शिक्षणकक्ष, कम्प्यूटर कक्ष में भी व्यवस्थाएं सहीं मिलीं। इस दौरान आधिकारियों द्वारा बच्चों को चादर वितरण की गई। बच्चों ने न्यायिक अधिकारियों का आभार जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।