Miss Mrs Mainpuri Competition Celebrates Local Talent at Kadambari Stage मिस मैनपुरी बनी शैलवी, मिसेज मैनपुरी का खिताब माही को, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsMiss Mrs Mainpuri Competition Celebrates Local Talent at Kadambari Stage

मिस मैनपुरी बनी शैलवी, मिसेज मैनपुरी का खिताब माही को

Mainpuri News - मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी मंच पर सोमवार की देर रात मिस एवं मिसेज मैनपुरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 15 April 2025 06:33 PM
share Share
Follow Us on
मिस मैनपुरी बनी शैलवी, मिसेज मैनपुरी का खिताब माही को

श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी मंच पर सोमवार की देर रात मिस एवं मिसेज मैनपुरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 22 युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया। देर रात प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया। मिस मैनपुरी प्रतियोगिता का खिताब शैलवी ने जीता। वहीं मिसेज मैनपुरी प्रतियोगिता का खिताब माही राठौर को मिला। क्राउन पहनाकर उन्हें खिताब दिया गया। आयोजन समिति ने अन्य महिला प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची। शहर में संचालित ग्लैम प्रोफेशनल सैलून के बैनर तले संचालिका डा. शिवानी मिश्रा के दिशा-निर्देशन में रात 8 बजे मिस मैनपुरी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के लिए तीन सदस्यीय जजों का पैनल बनाया गया। इस पैनल में मिसेज इंडिया बबिता वर्मा, शुभी भटनागर, रितु गंभीर ने प्रतिभागियों की प्रतिभा को परखा। मिस मैनपुरी के बाद मिसेज मैनपुरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जजों के पैनल ने मिस मैनपुरी का विजेता प्रतिभागी शैलवी को घोषित किया। दूसरा स्थान दीक्षा गौर और तीसरा स्थान चारुल सिंह को मिला। वहीं मिसेज मैनपुरी का खिताब माही राठौर को दिया गया। दूसरा स्थान नेहा बंसल व तीसरा स्थान शिखा गुप्ता को मिला। पुरस्कार प्रदान करके इन प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।