New Executive Committee Formed for District Chemist Association अरुण बने कैमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, राजेश महामंत्री, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsNew Executive Committee Formed for District Chemist Association

अरुण बने कैमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, राजेश महामंत्री

Mainpuri News - मैनपुरी। जिला कैमिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, महामंत्री सुधीर अग्रवाल,

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSun, 25 May 2025 05:48 PM
share Share
Follow Us on
अरुण बने कैमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, राजेश महामंत्री

जिला कैमिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, महामंत्री सुधीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल व संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया के तहत नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। अरुण तोमर के जिलाध्यक्ष बनने पर पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नगर के स्टेशन रोड स्थित राज मैरिज होम में जिला केमिस्ट एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भाग लिया। चयनित नई कार्यकारिणी में अरुण तोमर जिलाध्यक्ष, राजेश गुप्ता महामंत्री, कोषाध्यक्ष परिवर्तन दीक्षित, संगठन मंत्री अजय शुक्ला सहित राजीव सक्सेना, राहुल जैन, आदेश, अमित सक्सेना, कृपा शंकर मिश्रा आदि को कार्यकारिणी में अन्य पदों पर नियुक्त किया गया।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दवा विक्रेताओं से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए हर संभव सहायता एवं निस्तारण के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने दवा विक्रेताओं के उपलब्धता पर वर्णन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।