Elderly Man Jumps into Yamuna River Dies Police Rescue Woman Attempting Suicide पुल से यमुना में कूदा वृद्ध, मौत , Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsElderly Man Jumps into Yamuna River Dies Police Rescue Woman Attempting Suicide

पुल से यमुना में कूदा वृद्ध, मौत

Mathura News - मथुरा में एक 60 वर्षीय वृद्ध ने पुल से यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकालकर मोर्चरी भेज दिया। वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी। इसी बीच, एक वृद्ध महिला ने भी आत्महत्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराThu, 10 April 2025 03:08 AM
share Share
Follow Us on
पुल से यमुना में कूदा वृद्ध, मौत

मथुरा। थाना जमुनापार के अंतर्गत बुधवार को सुबह पुल से यमुना में कूद कर वृद्ध ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाकर मोर्चरी भिजवाकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे सफेद कुर्ता-पायजामा पहने करीब 60 वर्षीय वृद्ध ने पुल से यमुना में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी होने पर राहगीरों ने इलाका पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी लक्ष्मीनगर अरविंद कुमार ने गोताखोरों की मदद से तलाश कर वृद्ध को बाहर निकलवाया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को निकलवाकर वहां मौजूद लोगों को दिखाया लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। चौकी प्रभारी लक्ष्मीनगर अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक सफेद कुर्ता पायजामा पहने था। पुलिस वृद्ध की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

एक वृद्धा ने किया आत्महत्या का प्रयास, बचाया

चौकी प्रभारी लक्ष्मीनगर अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को करीब नौ बजे कूदे वृद्ध की सूचना पर पहुंच कर शव निकलवाया गया था, तभी एक वृद्ध महिला ने भी पुल से यमुना में कूदने का प्रयास किया। उस समय पुलिस व लोगों के मौजूद होने पर उसे पकड़कर बचा लिया गया। बाद में उससे नाम-पते की जानकारी की तो पता चला कि वह राया क्षेत्र के समीप एक गांव की है। उसके परिजनों को बुलाकर वृद्धा को सौंप दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।