Young Man Hangs Himself in Vrindavan After 15 Years Away 15 साल बाद घर लौटकर आया युवक फंदे पर झूला, Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsYoung Man Hangs Himself in Vrindavan After 15 Years Away

15 साल बाद घर लौटकर आया युवक फंदे पर झूला

Mathura News - वृंदावन के गौरानगर कॉलोनी में 40 वर्षीय युवक मनमोहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 15 साल पहले घर छोड़कर चला गया था और दो महीने पहले ही वापस आया था। उसकी मौत की सूचना बच्चों ने दी। पुलिस ने शव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराThu, 17 April 2025 02:04 AM
share Share
Follow Us on
15 साल बाद घर लौटकर आया युवक फंदे पर झूला

वृंदावन, गौरानगर कॉलोनी में बुधवार को एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को उतरवाया और शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक 15 साल पहले घर छोड़ गया था, दो माह पहले ही वापस लौटा था। मथुरा दरवाजा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गौरानगर कॉलोनी में चार संप्रदाय आश्रम के पीछे 40 वर्षीय मनमोहन पुत्र कुंवरपाल बुधवार को फांसी के फंदे पर झूल गया। बताया गया कि अविवाहित मनमोहन करीब 15 साल पहले घर छोड़कर कहीं चला गया था। दो माह पूर्व जब उसके पिता कुंवरपाल की मृत्यु हुई तो वह यहां आ गया। बुधवार की दोपहर गली में खेल रहे बच्चों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका था। बच्चों के शोर शराबे के बाद पड़ोसी इकट्ठा हुए और उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की। चौकी प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बीमार चल रहा था। कई दिनों से पेट में दर्द की शिकायत थी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या मालूम हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।