Commemoration of Pandit Rahul Sankrityayan s Death Anniversary in Mau राहुल सांकृत्यायन का दर्शन अद्भुत और प्रेरक, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCommemoration of Pandit Rahul Sankrityayan s Death Anniversary in Mau

राहुल सांकृत्यायन का दर्शन अद्भुत और प्रेरक

Mau News - मऊ के चंद्रभानपुर आजाद नगर कॉलोनी में पंडित राहुल सांकृत्यायन की पुण्यतिथि मनाई गई। परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। महापंडित राहुल एक महान दार्शनिक और स्वतंत्रता संग्राम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊTue, 15 April 2025 01:13 AM
share Share
Follow Us on
राहुल सांकृत्यायन का दर्शन अद्भुत और प्रेरक

मऊ। नगर क्षेत्र के चंद्रभानपुर आजाद नगर कॉलोनी स्थित ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यालय में पंडित राहुल सांकृत्यायन की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय सहित अन्य लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। परिषद के संरक्षक रामजी उपाध्याय ने बताया कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन एक महान दार्शनिक, इतिहासकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ 34 भाषाओं के जानकार थे। उनका दर्शन अद्भुत और प्रेरक है। उन्होंने बौद्ध धर्म का भी प्रचार-प्रसार किया था। ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन का जन्म ग्राम कनैला जनपद आजमगढ़ में हुआ था। माता का नाम कुलवंती और पिता का नाम गोवर्धन पांडेय था, इनका लालन पालन और प्रारंभिक शिक्षा इनके ननिहाल पंदहा रानी की सराय आजमगढ़ हुई थी। ब्राह्मण कुल में पैदा होने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने 34 भाषाओं में जानकारी प्राप्त की और भोजपुरी में भी अपने लेख लिखें। कुशाग्र बुद्धि होने के कारण सभी क्षेत्रों में कार्य किया। यहां तक की उन्होंने अथातो घुमक्कड़ जिज्ञासा नामक पुस्तक का भी लेखन किया। बताया आजमगढ़ जनपद में ही नहीं पूरे भारत और विदेश में अपने ख्याति प्राप्त की थी। इस दौरान विजय शंकर तिवारी, अमरनाथ मिश्रा, डॉ. लक्ष्मी शंकर दुबे, रमाकांत तिवारी, डॉ. पंकज उपाध्याय, जयप्रकाश मिश्रा, शशिकांत पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, विनोद तिवारी, रामभरोसे शुक्ला, डॉ. बीएन पांडेय, रामजपित पांडेय, अलकेंद्र दुबे, अमरनाथ मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।