अग्निशमन विभाग के शहीदकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
Mau News - मऊ में मुख्य अग्निशमन कार्यालय पर अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। सभी कर्मचारियों ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में आग बुझाने के दौरान 66 अग्निशमन जवान शहीद...

मऊ। मुख्य अग्निशमन कार्यालय पर सोनवार को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। सभी कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किए। साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह की भी शुरुआत हुई। 20 अप्रैल तक लोगों को फायर सेफ्टी के उपाय बताने के साथ लोगों को जागरूक किया जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा ने बताया कि मुंबई में 14 अप्रैल 1944 को माल वाहक जहाज फोर्टस्टीकेन में लगी आग को बुझाने में 66 अग्निशमन जवान शहीद हो गए थे। ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर करने के लिए बलिदानियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। बलिदानियों के सम्मान में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। अग्निशमन सेवा सप्ताह में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सुनील यादव, संजय सिंह, अफरोज खान, रमाकांत यादव, अनूप सिंह, सुजीत प्रजापति, गर्जन राम, सोनू कुमार, पंकज कुमार, अजय यादव, आशीष तिवारी, अशोक यादव, अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।