जर्जर बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत
Mau News - मऊ के मोहसिनपुरा बाजार में जर्जर बिजली के पोल और जलनिकासी की समस्या से स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में पानी घरों में घुस जाता है और खराब स्ट्रीट लाइट से राहगीरों को...

मऊ। नगर क्षेत्र की घनी आबादी वाले मोहसिनपुरा बाजार में स्थापित जर्जर बिजली के पोल हादसे को दावत दे रहा है। साथ ही जलनिकासी की भीषण समस्या के कारण लोगों को आवागमन में भी काफी दिक्कतें होती हैं। साफ-सफाई के अभाव में नालियां जाम पड़ी हुई हैं। बारिश के मौसम में लोगों के घरों के अंदर गंदा पानी घुस जाता है। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नगर क्षेत्र का अतिव्यस्त और घनी आबादी वाले मोहसिनपुरा बाजार शामिल है। स्थानीय क्षेत्र में 15 हजार से अधिक लोग रहते हैं। बावजूद यहां के वाशिदें मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए स्थापित बिजली का पोल काफी जर्जर हो चुका है। जर्जर पोल से बिजली की आपूर्ति तो होती है, लेकिन हमेशा यहां के लोग किसी अनहोनी को लेकर सहमे रहते हैं। बाजार क्षेत्र के निवासी शमशेर, रईश, रमेश, दिवाकर, गणेश, मुन्ना ने बताया जर्जर बिजली के पोल के कारण हमेशा किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों को यह डर सताए रहता है कि किसी दिन जर्जर बिजली के पोल के कारण कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए। समस्या के बाबत बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। वहीं जलनिकासी की समस्या काफी जटिल बनी हुई है। घरों के पानी निकासी के लिए कोई भी मुकम्मल इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके कारण नालियां ओवरफ्लो कर रही हैं। सबसे बुरा हाल बारिश के समय में होता है। बारिश के मौसम में लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस जाता है। साफ-सफाई भी मुकम्मल तरीके से नहीं किया जाता है। मच्छररोधी दवा का छिड़काव नहीं होने से शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल की भी गंभीर समस्या रहती है। बाजार के अंदर के सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर नहीं स्थापित किया गया है। इस कारण गर्मी के मौसम में पेयजल को लेकर काफी संकट गहरा जाता है। लोग ठंडा पानी के लिए इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर होते हैं। समस्या के समाधान को लेकर स्थानीय क्षेत्र के लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो सका है। समस्या का समाधान नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्ट्रीट लाइट खराब होने से होती है परेशानी
मऊ। स्थानीय क्षेत्र में कई जगह स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण आने-जाने वाले राहगिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषतौर पर महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को सबसे ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ती है। अंधेरा होने से साइकिल सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बारिश में ओवरफ्लो होकर घरों में घुस जाता है पानी
मऊ। स्थानीय लोगों को बारिश के मौसम में काफी परेशानी होती है, क्योंकि ज्यादा बारिश होने के बाद पानी की निकासी नहीं होने से नालियां ओवरफ्लो होकर बहने लगती हैं। नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर बहने के कारण लोगों के घरों के अंदर प्रवेश कर जाता है।
विकास कार्य कराए जा रहे
क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बिजली के जर्जर पोल को लेकर भी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही उम्मीद है कि समस्या का निदान कर दिया जाएगा।
नीरज, सभासद, नगर पालिका।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।