ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पूर्व सैनिक गदगद
Mau News - ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता से पूर्व सैनिकों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे फिर से युद्ध के मैदान में सेवा देने के लिए तैयार हैं। पूर्व सैनिकों का मानना है कि भारत को पाक अधिकृत कश्मीर...

मऊ। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता से जहां पूरे देश में खुशी की लहर है, वहीं सीमा पर कभी तैनात रहे पूर्व सैनिकों में भी गजब का उत्साह दिखा। वर्षों तक देश की सरहद पर सेवा करने वाले जवानों ने कहा जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में एक बार फिर सेवा देने के लिए तैयार हैं। साथ ही पूर्व सैनिकों ने कहा पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेने में भारत को अब देर नहीं करनी चाहिए। सही मायने में भारत ही जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था बहाल कर सकने में सक्षम है। इतिहास गवाह है कि हर बार पाकिस्तान सेना भारतीय सेना के सामने घुटने टेकी है और इस बार भी पाकिस्तान की सेना घुटने टेकेगी।
भारतीय सेना के जवान हर परिस्थिति का मुकाबला करने में सक्षम हैं। ऑपरेशन सिन्दूर में शामिल भारतीय जवान दुश्मनों को सबक सिखाने में जुट गए हैं। इतिहास गवाह रहा है कि पाकिस्तान की सेना हमेशा ही भारतीय सेना के सामने घुटने टेकी है और इस बार भी पाकिस्तान की सेना भारत के सामने घुटने टेकेगी। - हरिश्चंद्र लाल पटवा, पूर्व सैनिक। भारतीय सेना के जवान अपनी सीमा की सुरक्षा के साथ दुश्मनों को सबक सिखाने में पूरी तरह से सक्षम है। आतंकवाद के खिलाफ आपरेशन सिंदूर अभियान में शामिल भारतीय सेना के जवान अपनी शौर्य से पूरे विश्व में अमन और शांति का पैगाम भी देंगे। - ओमप्रकाश राय, पूर्व सैनिक। भारतीय सेना के शौर्य से पूरा विश्व परिचित है, आपरेशन सिन्दूर में भी हर युद्ध की तरफ भारतीय फौज दुश्मनों को नाकों चने चबवा देगी। आपरेशन सिन्दूर की जितनी सराहना की जाए, वह कम है। - संतोष राय, पूर्व सैनिक। आतंकवाद से भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व परेशान है, आपरेशन सिन्दूर में पूरे विश्व को आतंकवाद के सफाए में भारत का साथ निभाना चाहिए। - दिवाकर गुप्ता, पूर्व सैनिक। पाक हमेशा से ही आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम किया है। लेकिन अब समय आ गया है कि आतंकवादियों को सह देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। आपरेशन सिन्दूर काफी सराहनीय कदम है। - आशीष यादव, पूर्व सैनिक। भारतीय सेना हमेशा से ही अमन-शांति के लिए काम की है। ऑपरेशन सिन्दूर काफी सफल रहा है। अब आतंकवादियों के समूल नाश का वक्त आ गया है। अगर इस ऑपरेशन में उन्हें भी योगदान का मौका मिला तो उन्हें काफी गर्व महसूस होगा। - विशाल वर्मा, पूर्व सैनिक। सेना में हवलदार पद पर तैनाती के दौरान जम्मू कश्मीर में ड्यूटी किए हैं। सेना में दो दशक से अधिक की सेवा प्रदान करने पर काफी गर्व है। अगर देश को फिर से उनकी सेवा की जरूरत पड़ी तो वे देने के लिए तैयार हैं। - संतोष कुमार सिंह, पूर्व सैनिक।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।