Police Conduct Riot Control Drill with Advanced Equipment in Mau दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पुलिस के जवानों ने किया पूर्वाभ्यास, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPolice Conduct Riot Control Drill with Advanced Equipment in Mau

दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पुलिस के जवानों ने किया पूर्वाभ्यास

Mau News - मऊ, संवाददाता। पुलिस लाइन ग्राउंड में शुक्रवार को विषम परिस्थितियों से निपटने को

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊFri, 25 April 2025 02:00 PM
share Share
Follow Us on
दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पुलिस के जवानों ने किया पूर्वाभ्यास

मऊ, संवाददाता। पुलिस लाइन ग्राउंड में शुक्रवार को विषम परिस्थितियों से निपटने को लेकर पुलिस के जवानों ने दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पुलिस के जवानों को विशेष टिप्स प्रदान किए। पुलिस लाइन ग्राउंड में विषम परिस्थितियों से निपटने को लेकर पूर्वाभ्यास कराया गया। पुलिस के जवानों ने आंसू गैस, स्टन ग्रेनेड, रबड बुलेट, मिर्ची बम, एण्टीराइट गन आदि अस्त्र-शस्त्र चलवाकर बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया। दंगा नियंत्रण उपकरणों के बारे में जानकारी देते हुए बलवा ड्रिल का डिमॉस्ट्रेशन कराया गया। साथ ही साथ शस्त्र प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया। दंगा नियत्रंण के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरणों के बारे में अभ्यास कराते हुए जानकारी प्रदान किया गया। शस्त्रों और दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि ड्यूटी के दौरान सदैव मानसिक और शारीरिक रूप से तत्पर रहे। दंगा नियंत्रण के सभी उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे, जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके। भीड़ के आकस्मिक एकत्रित होने अथवा किसी घटना विशेष के होने की स्थिति से निपटने के बारे में भी जानकारी प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान दंगा निरोधी उपकरणों के साथ लैस रहने की हिदायत दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।