Severe Heat Wave Hits Mau April Temperatures Soar to 38 C सूरज के तेवर तल्ख, बेहाल करने लगी धूप, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsSevere Heat Wave Hits Mau April Temperatures Soar to 38 C

सूरज के तेवर तल्ख, बेहाल करने लगी धूप

Mau News - मऊ में अप्रैल के अंतिम पखवाड़े में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में लू चलने से लोग घरों में कैद हो रहे हैं। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSat, 19 April 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
सूरज के तेवर तल्ख, बेहाल करने लगी धूप

मऊ, संवाददाता। अप्रैल माह के अंतिम पखवाड़े में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। जिसकी वजह से धूप अब लोगों को बेहाल करने लगी है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। घर के अंदर भी लोगों को तपिश महसूस हो रही है। दोपहर में लू भी चल रही है। इससे लोगों को बेचैनी महसूस हो रही है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्यियस रिकार्ड किया गया। अप्रैल माह में ही गर्मी का ये हाल है तो मई-जून का अंदाजा लगाया जा सकता है। इधर तीन दिन से दिन के साथ ही रात का भी तापमान बढ़ता जा रहा है। सुबह सात बजे ही धूप लोगों को चुभने लग रही है। दोपहर होते-होते धूप के तेवर काफी तल्ख हो जा रहे हैं। भीषण गर्मी के साथ गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है। गर्म हवा के थपेड़े चेहरे जलाने पर आमादा हैं। घरों में लगे पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। धूप के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्मी से अभी आगे भी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब गर्मी तेजी से बढ़ेगी। इस बार तापमान सारे रिकार्ड तोड़ सकता है। अप्रैल माह में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।