Easter Sunday Celebrated with Prayer and Joy in Meerut Churches चर्च में ईसाई समाज ने धूमधाम से मनाया ईस्टर संडे, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsEaster Sunday Celebrated with Prayer and Joy in Meerut Churches

चर्च में ईसाई समाज ने धूमधाम से मनाया ईस्टर संडे

Meerut News - मेरठ में रविवार को ईस्टर संडे बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु की आराधना की, प्रार्थना की और खुशी के गीत गाए। विभिन्न चर्चों में पवित्र मिस्सा अर्पित किया गया और प्रभु यीशु के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 21 April 2025 05:29 AM
share Share
Follow Us on
चर्च में ईसाई समाज ने धूमधाम से मनाया ईस्टर संडे

मेरठ। शहरभर के चर्च में रविवार ईस्टर संडे मनाया गया। सुबह से ही प्रभु यीशु की आराधना का क्रम चला। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना कर खुशी के गीत गाए। एक दूसरे को ईस्टर संडे की बधाई दी। गरिजाघरों में पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। ईस्टर के दिन को ईसाई समाज के लोग जीवन, आशा और विजय का प्रतीक मानते हैं। चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जी उठने के गीत गाए। लालकुर्ती स्थित सेंट जोजफ चर्च में ईस्टर से पहले शनिवार रात शांत रविवार मनाया गया। रविवार सुबह सात बजे बजे फादर जान चिमन ने ईस्टर संडे पर चर्च में प्रार्थना कराई। सुबह साढ़े आठ बजे फादर रोबिन और फादर राय ने प्रार्थना कराई। प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की याद में भजन गाए और उपदेश दिए। फादर जान चिमन ने बताया कि ईस्टर के दिन ईसाइयों को प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी मनाने का अवसर मिलता है।

साकेत स्थित सिटी मैथोडिस्ट चर्च में ईस्टर संडे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बड़ी संख्या में यहां पहुंचे मसीह समाज के लोगों ने प्रार्थना की और खुशी के गीत गाए। ब्रदर ललित स्टीफन ने प्रार्थना कराई। बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में रेव्ह परितोष नोएल ने चर्च में मौजूद लोगों को बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन प्रभु यीशु मृत्यु के तीन दिन बाद पुन: जीवित हुए थे। इसके बाद उन्होंने चालीस दिनों तक शिष्यों के साथ समय बिताया और लोगों को प्रेम, दया और क्षमा का संदेश दिया। फिर वह स्वर्ग की ओर प्रस्थान कर गए। इस चमत्कारी घटना की याद में लोग ईस्टर संडे मनाते हैं।

शास्त्रीनगर इवैंजीकल क्रिश्चियन चर्च में ईस्टर संडे मनाया गया। प्रार्थना रैव्ह डेनियल मसीह ने कराई। डेनियल मसीह ने बताया कि ईश्वर अमर है, प्रभु यीशु ने यह प्रमाणित कर दिखाया। कैंडल जलाकर जूलूस के रूप में चर्च में लोग शामिल हुए। वहीं, रुड़की रोड सेंट पाल मैथोडिस्ट चर्च में ईस्टर संडे मनाया गया। रैव्ह डेविड मसीह ने चर्च में प्रार्थना कराई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।