कैंप का उद्देश्य विलुप्त हो रही भाषाओं को करना है पुनर्जीवित : प्राचार्य
Meerut News - मवाना में भारतीय भाषा समर कैम्प 2025 का शुभारंभ किया गया। यह कैंप तीन जून तक चलेगा और इसका उद्देश्य भारतीय संविधान की आठवी अनुसूची में वर्णित 22 भाषाओं को प्रचारित करना है। इसमें संस्कृत भाषा का...

मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मवाना खुर्द में मंगलवार को भारतीय भाषा समर कैम्प 2025 का डायट प्राचार्य मनोज आर्य तथा मुख्य वक्ताओं ने शुभारंभ किया। यह कैंप तीन जून तक चलेगा। डायट प्राचार्य ने बताया कि इसका आयोजन भारतीय संविधान की आठवी अनुसूची में वर्णित 22 भाषाओं को जनमानस तक पहुंचाना व समाज में विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी भाषाओं को पुनर्जीवित करना है। कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि कैंप में संस्कृत भाषा का शिक्षण, वर्ण विचार, संस्कृत वर्णमाला, शब्द, वाक्य, कहानी वर्णन, संवाद, सामान्य वार्तालाप, संस्कृत सम्भाषण आदि में प्रवीणता कराई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत भारती के विद्वान संस्कृत भारती उत्तर प्रदेश प्रांतीय संगठन मंत्री योगेश विद्यार्थी, आचार्य नीलकमल शर्मा अध्यापक नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज चितमाना शेरपुर, खंड शिक्षण प्रमुख आचार्य रंगराजन सरधना आदि विद्वानों की उपस्थिति में पूर्ण हुआ।
इस मौके पर प्रदीप कुमार, डॉ. सुजाता रानी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।