आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष के खिलाफ मेडा में प्रदर्शन
Meerut News - मेरठ के गंगोत्रीपुरम कॉलोनी के निवासियों ने कलक्ट्रेट और मेडा भवन के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पर उत्पीड़न और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आरोप लगाया।...

मेरठ। मवाना रोड स्थित गंगोत्रीपुरम कॉलोनी के लोगों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट और मेडा भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया। कॉलोनी के लोगों ने आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पर लोगों का उत्पीड़न करने और कई बार कॉलोनी में अर्द्धनिर्मित भवनों को मेडा से ध्वस्त कराने के आरोप लगाते हुए पत्र सौंपा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि कॉलोनी का रास्ता एक स्कूल के बराबर से दीवार के सहारे जा रहा है। रास्ते की जमीन को 27 अक्टूबर 2004 को खरीदा गया था। लोगों ने आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष की शिकायतों को गलत बताते हुए कॉलोनी के विरुद्ध कार्यवाही नहीं करने की मांग की। अंकुर, सचिन, संजय सिंह, रोबिन, कविता, प्रविता, रिचा आदि मौजूद रहे। वहीं, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ लोग डीएम और मेडा वीसी को शिकायती पत्र देकर आए हैं। शिकायतकर्ता रॉबिन गुर्जर हैं जो कॉलोनाइजर का रिश्तेदार है। अवैध कॉलोनी एक स्कूल/कॉलेज की एजुकेशन लैंड पर बनी है। अवैध निर्माण व उसके ध्वस्तीकरण की लड़ाई को निरंतर जारी रखेंगे। लोगों द्वारा दिए झूठे प्रार्थना पत्र के खिलाफ लीगल टीम से कानूनी कार्रवाई को लेकर विमर्श करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।