Sanitation Workers Threaten Protest Over Corruption and Rights Violations in Meerut कैंट बोर्ड के सफाई कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSanitation Workers Threaten Protest Over Corruption and Rights Violations in Meerut

कैंट बोर्ड के सफाई कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Meerut News - मेरठ में सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी चालक से विवाद के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के अधिकारों के हनन के खिलाफ तीन चरणों में आंदोलन का ऐलान...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 10 April 2025 06:43 AM
share Share
Follow Us on
कैंट बोर्ड के सफाई कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

कैंट बोर्ड के सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी चालक से विवाद के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, शाखा छावनी परिषद मेरठ ने बैठक कर सफाई कार्य के लिए पांच वार्डों में दिए गए ठेके में भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी, सफाई कर्मचारियों के अधिकारों का हनन करने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी। यह भी कहा कि अब जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी आंदोलन होगा। आंदोलन तीन चरणों में किया जाएगा। 11 अप्रैल को शाम महर्षि वाल्मीकि चौक पर मोमबत्ती जलाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया जायेगा। 16 अप्रैल को छावनी परिषद कार्यालय के समक्ष जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सामूहिक उपवास किया जाएगा। 24 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष राजू पेंटर, शाखा महामंत्री वीरेंद्र उर्फ बिट्टू, संगठन के प्रदेश मंत्री भारत सिंह आजाद, जिला अध्यक्ष सूरज सिंह टांक, जिला महामंत्री विकास गहलोत, वरिष्ठ नेता रंजीत टांक, पुजेश लोहरे, सोनू वैद, नीरज बैनीवाल, सोहन सिंह, रवि चुनियाने, दीपक टांक, आदेश गहलोत आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।