Uttar Pradesh Trade Representative Council Holds First Triennial Elections in Meerut मेरठ में जुटे प्रदेशभर के व्यापारी, चुनाव-अधिवेशन आज, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsUttar Pradesh Trade Representative Council Holds First Triennial Elections in Meerut

मेरठ में जुटे प्रदेशभर के व्यापारी, चुनाव-अधिवेशन आज

Meerut News - मेरठ में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का पहला त्रिवार्षिक चुनाव एवं प्रांतीय अधिवेशन आयोजित हो रहा है। चुनाव प्रक्रिया का आगाज नामांकन पत्र भरने से हुआ जिसमें 57 प्रत्याशियों ने भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 14 April 2025 05:28 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ में जुटे प्रदेशभर के व्यापारी, चुनाव-अधिवेशन आज

मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत का प्रथम त्रिवार्षिक चुनाव एवं प्रांतीय अधिवेशन आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। दूसरी ओर, संगठन के प्रांतीय चुनाव को लेकर रविवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र भरे गए। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 54 जनपदों में व्यापार मंडल की ईकाई काम कर रही है। इस चुनाव में 1000 व्यापारी प्रतिनिधि मतदाता के रूप में भाग लेंगे, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों से शामिल होंगे। रविवार को वह मेरठ पहुंच भी गए। बताया कि चुनाव अधिकारी एडवोकेट संजय कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। रविवार सुबह से ही नामांकन पत्र भरने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम तक 57 प्रत्याशीयों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए।

बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। जरुरत पड़ने पर चुनाव कराकर सर्वप्रथम उनकी घोषणा की जायेगी। उसके बाद ही प्रांतीय अधिवेशन प्रारंभ होगा। लोकेश अग्रवाल ने बताया कि आज होने वाले अधिवेशन में व्यापारी समस्याओं पर चर्चा कर आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान इसरार सिद्दीकी, शोभित भारद्वाज, मुकेश गर्ग, अतुल्य गुप्ता, अमित कंसल, मीडिया प्रभारी विजय मान, राजकुमार त्यागी, विवेक गुप्ता, नरेश पांडे, दिनेश गोयल रहे।

यह भी जानें

- व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल 1978 में व्यापार मंडल से जुड़े हैं

- 2019 में अलग संगठन बनाया था, संगठन का पहला चुनाव हो रहा

- प्रदेशभर से 54 जिलों से करीब एक हजार व्यापारी मेरठ पहुंचे

- संगठन की प्रदेश कार्यकारिणों के लिए नामांकन हुए, आज चुनाव होगा

- प्रांतीय कमेटी के चुनाव के बाद जिला कमेटियों का पुर्नगठन होगा

- प्रदेश की 770 नगर पालिका और नगर पंचायतों में संगठन का निर्माण

- 15000 व्यापारियों का लखनऊ में सम्मेलन आयोजन का लक्ष्य

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।