Virendra Datt Semwal Welcomed in Meerut as Newly Appointed Minister of Uttarakhand Government उत्तराखंड में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बने वीरेंद्र दत्त सेमवाल का हुआ स्वागत, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsVirendra Datt Semwal Welcomed in Meerut as Newly Appointed Minister of Uttarakhand Government

उत्तराखंड में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बने वीरेंद्र दत्त सेमवाल का हुआ स्वागत

Meerut News - उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल का मेरठ में गढ़वाल सभा द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भाजपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 14 April 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
उत्तराखंड में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बने वीरेंद्र दत्त सेमवाल का हुआ स्वागत

उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उपाध्यक्ष वीरेंद्र दत्त सेमवाल का पहली बार कर्मभूमि मेरठ पहुंचने पर गढ़वाल सभा ने गढ़वाल भवन में स्वागत किया। उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का मुख्य द्वार शीघ्र बनाने का आश्वासन दिया। गढ़वाल सभा अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी ने उनको प्रतीक चिन्ह भेंट किए। संचालन महामंत्री गढ़वाल सभा विजेंद्र ध्यानी ने किया। अध्यक्ष बृजेश जोशी, संरक्षक ओपी रतूड़ी ,ज्योतिष पुरोहित ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष आचार्य दिनेश डिमरी, महामंत्री जगदीश जोशी, नंद किशोर भट्ट, जगमोहन सिंह नेगी, सीपी उप्रेती, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, शंकर सिंह, राजेश शर्मा, जितेन्द्र पांथरी, तोताराम कैलखुरा रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।