कुत्तों को दूध पिला रही महिलाओं को दौड़ाकर पीटा
Meerut News - ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के आरके पुरम में दो महिलाओं को कुत्तों को दूध पिलाना महंगा पड़ा। सोहिनी और उसकी दोस्त मुनिन्दर को उनके परिवार ने दौड़ाकर पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद...

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के आरके पुरम में गुरुवार को कुत्तों को दूध पिलाना दो महिलाओं को भारी पड़ गया। कुछ लोगों ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया। गुरुवार को आरकेपुरम में सोहिनी अपनी दोस्त मुनिन्दर कौर के साथ कुत्तों को दूध पिला रही थी। तभी सोहिनी का ताउ राकेश, ताई विमलेश, बेटा दीपक व बेटी मंजू उनके पास पहुंची और कुत्तों को दूध पिलाने से मना किया। इस पर दोनों में गालीगलौज होने लगी। इसके बाद सभी ने मिलकर सोहिनी और उसकी सहेली को दौड़ाकर पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं राकेश ने बताया कि यहां आए कुत्ते लोगों को काटते हैं, इसलिए इन्हें मना किया था। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।