Youth Shot in DJ Dispute at Wedding in Hastinapur Suspects on the Run डीजे पर हुए विवाद में चली थी गोली‚ तीन नामजद, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsYouth Shot in DJ Dispute at Wedding in Hastinapur Suspects on the Run

डीजे पर हुए विवाद में चली थी गोली‚ तीन नामजद

Meerut News - हस्तिनापुर के छोटी चामरोध गांव में शादी समारोह में डीजे पर विवाद के बाद एक युवक विक्रम को गोली मार दी गई। उसे गंभीर चोट आई है। उसके चचेरे भाई गुलाब सिंह ने तीन आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 4 March 2025 04:13 AM
share Share
Follow Us on
डीजे पर हुए विवाद में चली थी गोली‚ तीन नामजद

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव छोटी चामरोध में डीजे पर हुए विवाद के बाद युवक को गोली मार दी गई। युवक गंभीर रूप से घायल है। उसके चचेरे भाई की ओर से तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा किया गया है। वहीं, नियम विरुद्ध रात्रि में बज रहे डीजे को जब्त कर लिया गया है। गांव रठौरा कला निवासी गुलाब सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे वह ग्राम छोटी चामरोध में अपने ताऊ के पुत्र विक्रम सिंह के साथ दोस्त अनमोल के घर शादी समारोह में गए थे। डीजे चल रहा था। इसी बीच सुखदेव सिंह निवासी ग्राम कुन्हैड़ा ने आते ही गुलाब सिंह को धक्का मारा तो गुलाब सिंह ने उसको पकड़ लिया। तभी उसके साथी हरमन निवासी तारापुर ने पिस्टल निकाल कर विक्रम को जान से मारने की नीयत से सीधे गोली चला दी। गोली विक्रम के गले में लगी। उन्होंने हरमन को पकड़ा तभी हरमन ने अपनी पिस्टल सुखदेव को दे दी। सुखदेव ने पिस्टल लोड कर दूसरी गोली विक्रम को जान से मारने की नीयत से चला दी जो विक्रम के पैर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गुलाब सिंह ने बताया कि वे घायल विक्रम को लेकर थाने आ रहे थे तभी रास्ते में हरमन का बड़ा भाई हरजीत सिंह निवासी तारापुर ने पिस्टल दिखाते हुए उन्हें जान से मारने की कोशिश की और फरार हो गया। थानाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने बताया पीड़ित पक्ष की ओर से दी तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। नियम उल्लंघन कर रात में बज रहे डीजे को पुलिस में जब्त कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।