BJP Strengthens Presence in Madhwan Assembly 45 Years of Political Evolution केंद्र और प्रदेश सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsBJP Strengthens Presence in Madhwan Assembly 45 Years of Political Evolution

केंद्र और प्रदेश सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Mirzapur News - मिर्जापुर में भाजपा के मझवां विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक सुचिस्मिता मौर्या और पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भाजपा के 45 वर्षों के सफर और राजनीतिक परिवर्तन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरThu, 10 April 2025 04:27 AM
share Share
Follow Us on
केंद्र और प्रदेश सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

मिर्जापुर, संवाददाता । भाजपा के मझवां विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुधवार को देवरी आमघाट स्थित कावेरी लॉन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं नपाध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी ने दीप प्रज्वलित कर किए। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भारतीय राजनीति में भाजपा की तरफ से लाए गए परिवर्तन का विषय रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी सहित असंख्य समर्पित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। वहीं वर्ष-1980 में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा के उद्घोष के साथ भाजपा का उदय हुआ। उन्होने कहाकि अपनी पंच निष्ठा, कार्यपद्धति, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा दो सांसदों से बढ़कर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना छह अप्रैल को हुई थी। इसकी स्थापना हुए 45 वर्ष हो गए। भाजपा को पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी होने का गौरव प्राप्त है। नपाध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी ने अपने विषय भाजपा का चुनावी एवं संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि आज 45 साल बाद पार्टी केन्द्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में स्वयं सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है। भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व मानता है कि अभी भाजपा का विस्तार होना शेष है। पिछले 08 वर्षों में नरेन्द्र मोदी - अमित शाह की जोड़ी ने पार्टी को शिखर पर पहुँचाया है। आज भाजपा भारत की सबसे खास, सबसे बड़ी और सबसे प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी है। विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्य ने कहाकि भारत के गत ग्यारह वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन तथा चुनौतियों से भरे गुजरे हैं। कश्मीर की क्यारियों में केसर की जगह बारूद उगाने की जो परंपरा थी, संकट की घड़ी में पश्चिम का दरवाजा खटखटाने की जो परंपरा थी। सांस्कृतिक पहचान को जो अभाव भारतवासियों में था। इन सभी प्रश्नों के उत्तर के रूप में वर्ष 2014 को इतिहास में अनेकानेक वर्षों तक याद किया जाएगा। कार्यक्रम के अन्त में सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने सभी सक्रिय सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय ने किया। इस मौके पर जिलामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे,सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह, जिला कार्यालय मंत्री शिवशऱण राय, ब्लॉक प्रमुख इन्द्र बहादुर पाण्डेय, सतेन्द्र बहादुर सिंह, विद्याधर तिवारी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा आकाश सिंह, पवन कुमार उपाध्याय, अशोक मौर्य, जेपी बिन्द, सुरेश सिंह उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।