महिला अधिवक्ता से छेड़छाड़ और मारपीट, चार पर केस
Moradabad News - सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक महिला अधिवक्ता और उसके बेटे के साथ फिल्म देखकर लौटते समय छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवक रोहित ने महिला को गलत तरीके से छुआ और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने...

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बेटे के साथ फिल्म देखकर लौट रही महिला अधिवक्ता के से युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी युवक और उसकी पत्नी ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायत पर पुलिस ने दंपति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के रेल चौकी क्षेत्र निवासी महिला अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 अप्रैल को वह वेब सिनेमा में बेटे को फिल्म दिखाने गई थी। आरोप लगाया कि वहां से बाहर निकलने के दौरान बिलारी के गांव ग्वारऊ निवासी रोहित ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। पीड़िता के अनुसार उन्होंने और उनके बेटे ने विरोध किया तो आरोपी रोहित मारपीट करने लगा। आरोपी के परिवार के पुरुष सदस्यों ने भी हाथापाई की। पीड़िता के अनुसार आरोपी रोहित की पत्नी ने उनके साथ गाली गलैज कर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ दो अन्य महिलाएं भी झगड़ा कर रही थीं। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर आरोपी रोहित, उसकी पत्नी और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।