Bride Found Hanging in Madhya Pradesh Dowry Death Case Registered Against Husband and Relatives कच्चे मकान के बड़ेर में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsBride Found Hanging in Madhya Pradesh Dowry Death Case Registered Against Husband and Relatives

कच्चे मकान के बड़ेर में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Mirzapur News - हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव में शुक्रवार की सुबह

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 19 April 2025 12:11 AM
share Share
Follow Us on
कच्चे मकान के बड़ेर में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव में शुक्रवार की सुबह कच्चे मकान के बड़ेर में फंदे पर लटकता विवाहिता का शव मिला। मृत विवाहिता के मौसेरे भाई की तहरीर पर पुलिस पति समेत अन्य लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली के करौंदिया गढ़वा के राहुल ने बताया कि मौसेरी बहन 25 वर्षीय सुनीता की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव के कमलेश के साथ हुई थी। आरोप है कि बहन के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की सुबह बहन सुनीता की उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कच्चे मकान के बड़ेर में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिया। ग्रामीणों से सूचना मिली कि सुनीता की फंदे पर झूलकर मौत हो गई है।

सूचना पर मृत विवाहिता के मायके वाले भी भी पहुंच गए। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृत विवाहिता के मौसेरे भाई राहुल ने हलिया थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हलिया के कुशियरा गांव निवासी पति कमलेश साकेत, सास अज्ञात, देवर विमलेश, देवरानी अज्ञात, मौसा बदन, मौसी अज्ञात के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका सुनीता का चार वर्ष का पुत्र है।

थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर मृत विवाहिता के पति समेत छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।