Electric Shock Claims Life of Mason in Mirzapur Owner Injured While Attempting Rescue सरिया में उतरे करंट से राजगीर मिस्त्री की मौत, बचाने में मालिक झुलसे, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsElectric Shock Claims Life of Mason in Mirzapur Owner Injured While Attempting Rescue

सरिया में उतरे करंट से राजगीर मिस्त्री की मौत, बचाने में मालिक झुलसे

Mirzapur News - मिर्जापुर, संवाददाता। पड़री थाना क्षेत्र के धनही गांव में सोमवार की शाम सरिया

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरMon, 5 May 2025 11:44 PM
share Share
Follow Us on
सरिया में उतरे करंट से राजगीर मिस्त्री की मौत, बचाने में मालिक झुलसे

मिर्जापुर, संवाददाता। पड़री थाना क्षेत्र के धनही गांव में सोमवार की शाम सरिया में उतरे करंट से राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री को बचाने में मकान मालिक भी झुलस गए। मकान निर्माण कार्य के दौरान सरिया बिजली के तार में छू गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के धनही गांव निवासी 38 वर्षीय दिलीप सिंह पुत्र स्व. ननकू सिंह राजगीर मिस्त्री थे। इसी गांव निवासी गांव निवासी 45 वर्षीय बसंता पाल पुत्र रामराज पाल अपने पाही पर एक कमरे के लिए निर्माण कार्य करा रहे थे। राजगीर मिस्त्री दिलीप सिंह निर्माण कार्य में लगे थे।

दो दीवार के बीच सरिया लगाना था। दिलीप सरिया को मोड़ रहे थे। जैसे ही सरिया को ऊपर उठाया। तभी निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजरे बिजली के तार में सरिया छू गया। सरिया में उतरे करंट की चपेट में आने से दिलीप गंभीर रुप से झुलस गए। पास मौजूद मकान मालिक बसंता पाल मिस्त्री को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आने झुलस गए। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने डंडे की मदद से किसी तरह दोनों को करंट से छुड़ाया और पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने राजगीर मिस्त्री दिलीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि झुलसे बसंता पाल का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दिलीप सिंह को एक पुत्री व दो पुत्र हैं। पति की मौत से पत्नी सरोज सिंह का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। मृतक दिलीप राजगीर मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।