Shiv Sarovar Restoration Ceremony Held in Negura Ribal Singh Village शिव सरोवर के सुंदरीकरण के लिए किया गया भूमि पूजन, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsShiv Sarovar Restoration Ceremony Held in Negura Ribal Singh Village

शिव सरोवर के सुंदरीकरण के लिए किया गया भूमि पूजन

Mirzapur News - नेगुरा रिबई सिंह गांव में शनिवार को शिव सरोवर के जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन किया गया। समाजसेवी तीर्थराज सिंह ने पूजा अर्चना की। इस कार्य के लिए जिला पंचायत द्वारा 80 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSun, 4 May 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
 शिव सरोवर के सुंदरीकरण के लिए किया गया भूमि पूजन

जिगना। क्षेत्र के नेगुरा रिबई सिंह गांव में शनिवार को मंत्रोच्चारण के मध्य शिव सरोवर के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन किया गया। समाजसेवी तीर्थराज सिंह ने भूमि पूजन किया। कार्यदाई संस्था जिला पंचायत की ओर से 80 लाख स्वीकृत किया गया है। लोक सेवा आयोग के सदस्य कल्पराज सिंह ने भूमि दान किया है। आमतौर पर मान्यता है कि निःसंतान दंपति पुत्र प्राप्ति के लिए गांव स्थित पुत्रदा शिव मंदिर मे दर्शन करने से पूर्व इसी शिव सरोवर मे स्नान करते हैं। प्रेम बहादुर सिंह,पंच बहादुर सिंह,छैल बहादुर,भोला सिंह,राकेश चतुर्वेदी, गुलाब सिंह,आलोक पांडेय,सुजीत मोदनवाल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।