बाइक के धक्के से किशोरी जख्मी
Mirzapur News - अदालहट बाजार में गरौड़ी गेट के सामने एक बाइक की टक्कर से 12 वर्षीय किशोरी घायल हो गई। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरFri, 23 May 2025 02:12 AM

अदालहट। क्षेत्र के अदालहाट बाजार गरौड़ी गेट के सामने शाम छह बजे बाइक के धक्के से किशोरी जख्मी हो गई। घटना के बाद बाइक चालक भाग निकला। क्षेत्र के रस्तोगी तालाब निवासी अरविंद राजभर की 12 वर्षीय पुत्री अपनी मां बिंदु के साथ अदलहाट बाजार गई थी। गरौड़ी गांव के गेट के सामने सड़क के किनारे जा ही रही किशोरी को बाइक ने टक्कर मार दिया। बाइक की चपेट में आने से किशोरी घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को गांव स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।