कुकर फटने से भोजन बना रही किशोरी झुलसी
Mirzapur News - राजगढ़ के गढ़वा गांव में मंगलवार सुबह लगभग 8:00 बजे कुकर फटने से 15 वर्षीय किशोरी सुनैना झुलस गई। वह खाना बना रही थी जब अचानक कुकर फट गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती...

राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । राजगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 8:00 बजे कुकर फटने से खाना बना रही किशोरी झुलस गई। जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया । थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव की 15 वर्षीय सुनैना मंगलवार की सुबह भोजन बना रही थी। इसी दौरान अचानक कुकर फट गया। जिससे किशोरी का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। कुकर फटने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य भाग कर रसोई घर में गए। झुलस कर जमीन पर गिर कर किशोरी अचेतावस्था में पड़ी थी। जिसे परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।जहां इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।