अलग-अलग दुर्घटना में दो घायल
Mirzapur News - राजगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। 50 वर्षीय प्यारेलाल को गंभीर चोटें आईं और उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, 48 वर्षीय रामजतन भी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए।
Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरWed, 23 April 2025 01:01 AM

राजगढ़। थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। एक की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाना क्षेत्र के दरवान गांव निवासी 50 वर्षीय प्यारेलाल बारात में शामिल होने जा रहे थे। तभी इमिलिया गांव के सामने अज्ञात वाहन के टक्कर से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में सोनबरसा गांव निवासी 48 वर्षीय रामजतन विशनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।