श्रीमद् भागवत कथा से मिलती है सहज मुक्ति:आचार्य शम्भु शरण
Moradabad News - मंदिर पौड़ाखेड़ा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन, आचार्य श्री शम्भु शरण महाराज ने कथा के दौरान भागवत महापुराण के महात्म्य को सरलता से बताया। उन्होंने बताया कि कैसे पापियों का...

मंदिर पौड़ाखेड़ा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन तीर्थराज प्रयाग से पधारे पूज्य कथा व्यास आचार्य श्री शम्भु शरण महाराज ने कथा के दूसरे दिन श्रीमद् भागवत महापुराण के दिव्य महात्म्य का बहुत ही सरल शब्दों में वर्णन किया। कथा व्यास ने गोकर्ण और धुंधकारी के चरित्र को कहकर के भागवत की बड़ी ही सरल व्याख्या की कि कैसे बड़े से बड़े पापी भी अगर मन कर्म और वचन से एक हो जाए तो वह भी सदा सदा के लिये पवित्र हो जाते हैं, बस उस पाप कर्म की पुनरावृत्ति न हो, कथा को सुनने आए अपार जन समूह को पूज्य कथा व्यास ने बताया कि श्रीमद् भागवत में बारह स्कंद,तीन सौ पैंतीस अध्याय और अठारह हजार श्लोक श्री व्यास देव जी ने संसार के कल्याण के लिए रचा।कथा व्यास ने आगे की कथा कहते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से मनुष्य नर से नारायण, अधर्म से धर्म,असत्य से सत्य, पाप से पुण्य और अज्ञान से ज्ञान मार्ग पर चलकर बड़े ही सहज भाव से स्वयं को मुक्त कर लेता है|
कथा में मुख्य रूप से कथा संयोजक देवेश शर्मा एडवोकेट सभासद नगर पालिका परिषद बिलारी,मुख्य यजमान दानवीर सिंह,पूनम सिंह,सह यजमान के रूम में योगेश शर्मा,बबिता शर्मा,दानवीर शर्मा सभासद, निहाल सिंह लाठर सभासद, प्रवेश प्रजापति सभासद, ब्रजरतन प्रजापति सभासद, सुरेश गुप्ता फाइन, अनिल चौधरी आरएलडी, अलोक चौधरी, सुनील गुप्ता, अक्षय गुप्ता, विपुल गुप्ता, अरविन्द शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, जयप्रकाश चंद्रा, अंकुर चंद्रा, अनुज चंद्रा, अनुकूल राणा, विवेक चौधरी, पियूष गोयल, रोहित पाराशरी, मोहन लाल शर्मा, सुभाष शर्मा, पवन गौढ़, राजेश शर्मा मुनीम जी, ध्रुव शर्मा, प्रिया चौहान, निशा त्यागी, किरन देवी, कविता शर्मा, दीपा शर्मा, मंजू चौधरी, मीरा चौधरी, रीता अग्रवाल, शैलू चौधरी, सीमा चौधरी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।