धूल भरी तेज आंधी से कई जगहों पर उड़े टीन शेड, फसलों को नुकसान
Sonbhadra News - सोनभद्र में गुरुवार को अचानक आई धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशान किया। आंधी से सड़कों पर धुंध छा गई और फसलों को भारी नुकसान हुआ। पकी फसलें खेतों में गिर गईं और कई घरों के टीनशेड उड़ गए। किसान चिंतित हैं,...

सोनभद्र, संवाददाता। जिले में गुरुवार की दोपहर अचानक से धूल भरी आंधी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ देर के लिए सड़कों पर धूंध छा गया था। आंधी के चलते फसलों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा। पकी हुई फसलें खेतों में झड़ गई। वहीं कई जगहों पर घर के ऊपर लगे टीनशेड उड़ गए। जनपद में दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक से मौसम बदला और धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। जिससे सड़कों पर चल रहे बाइक सवार व पैदल चल रहे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि आंधी चलने से पूरी सड़क पर धूल दिखाई दे रही थी और धुंध छा गया। आंधी के चलते बाइक व साइकिल को सड़क किनारे खड़ा करके लोग हट गए। आंखों में धूल जाने के चलते कई बार सवार सड़क पर भी गिर गए। खेतों में काटकर रखी गई किसानों की फसल भी उड़ गई। करीब आधा घंटे तक चली आंधी के चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार: स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने किसानों को चिंतित कर दिया है। खास कर गेहूं और अरहर की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। आम और महुआ, जंगल में पियार के बौर भी तेज हवा के चपेट में आकर झड़ रहे है। गुरुवार को दोपहर बाद क्षेत्र में बदलो की तेज गरज के साथ बूंदीपड़ी लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान तेज हवाओं के कारण हो रहा है। किसान सुग्रीव, बेचन, राम वृक्ष, राम लोचन, सुनीता,अनीता, रमेश, नरेश आदि ने बताया कि अरहर की पक्की फसल या खलिहान में रखी फसल पर पानी पड़ने से उसका दाल अच्छा नहीं होता है। कीमत भी अच्छी नहीं मिलती। बताया कि इस साल आम की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी। लेकिन मौसम के बदले मिजाज ने हम किसानों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।
क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर बाद आंधी और तूफान से लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। खलियारी में पक्का मकान पर लगा टीन शेड उड़ गया। कई लोगों का टीन शेड उड़कर इधर उधर जा गिरा है। सीमेंटेड चादर जमीन पर गिरकर चकनाचूर हो गया है। खलियारी के आस पास के क्षेत्रों में भी आंधी और तूफान से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। आंधी और तूफान से आम का बौर जो लगा था वह झड़ कर जमीन पर गिर गया। किसानों की फसलें में उड़कर दूसरे के खेतों में चली गई। साथ ही खेत में पककर खड़ी फसलों के दाने झड़ गए।
क्षेत्र में अचानक से करीब एक बजे धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। मौसक का बदला मिजाज देखकर सड़क पर चलने वाले राहगीर व बाइक सवार इधर-उधर भागने लगे। आधी तूफान से खेत में पड़े गेहूं के बोझ बहुत दूर उड़ गए। यात्रा कर रहे बाइक चालकों ने खड़ा होकर जान बचाई। तेज धूल भरी आंधी से चारो तरफ धुआं की तरफ से दिखाई देने लगा। गनीमत रही कि आधे घंटे बाद आंधी की रफ्तार कम हो गई। अन्यथा लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।