सीता रसोई ने वृद्ध जनों को कराया भोजन
Moradabad News - सीता रसोई ने मिलन विहार में स्थित वृद्ध जन आवास में वृद्ध जनों को भोजन कराया। अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम नियमित रूप से विभिन्न स्थानों पर चलता है। सीता रसोई ट्रस्ट चिकित्सा सुविधा और...

सीता रसोई ने मिलन विहार स्थित वृद्ध जन आवास में वृद्ध जनों को भोजन कराया। अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया हमारा यह कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर नियमित चलता रहता है। उन्होंने बताया आज भोजन की सेवा सीता रसोई के संरक्षक हृदयेश कुमार सिंह के सौजन्य से रही। इसके अलावा हमारा सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट चिकित्सा सुविधा, गरीब बच्चों की पढ़ाई तथा गरीब बच्चियों की शादी आदि में भी सहयोग करता रहता है। क्षेत्रीय पार्षद गीता शर्मा सहित बीना सिंह, जूही माथुर, विवेक पांडे, दीपक गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, डा. अखंड प्रताप सिंह, शिवम कुमार, शिखा सिंह आदि का सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।